कल्याणपुर के मिर्जापुर में सोमवार रात शटरिंग ठेकेदार प्रकाश नारायण की बेटी नीतू कुरील (20) ने फांसी लगाकर जान दे दी। उसके पास से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
युवती ने लिखा है कि ‘सॉरी मम्मी-पापा मुझेेे माफ कर देना, मैं आत्महत्या कर रही हूं, इसकी जिम्मेदार मैं खुद हूं।’ प्रकाश नारायण ने बताया कि नीतू बीए की पढ़ाई पूरी कर चुकी है।