फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: सिकंदरा और रनियां में बेटों ने पिता की हत्या की, कुल्हाड़ी से काटकर आरोपी पुलिस का करता रहा इंतजार

Thu, 05 Nov 2020 07:44 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर देहात
विज्ञापन
मौके पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर देहात में दो अलग-अलग घटनाओं में बेटों ने अपने पिता की हत्या कर दी। सिकंदरा कस्बे में सेवानिवृत्त फौजी ने 80 वर्षीय पिता को लाइसेंसी बंदूक से गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया। आरोपी शराब का लती है।
विज्ञापन


दूसरी घटना में अकबरपुर कस्बे के करबक गांव में युवक ने पिता को कुल्हाड़ी से काट डाला। इसके बाद आरोपी युवक घटनास्थल के पास ही कुर्सी डालकर बैठकर पुलिस के आने का इंतजार करता रहा।

घटना एक
सिकंदरा कस्बे के नसीरपुर गांव में बुधवार की देर रात सेवानिवृत्त फौजी अशोक कटियार ने अपनी लाइसेंसी दोनाली बंदूक से वृद्ध पिता लालाराम कटियार (80) की गोली मारकर हत्या कर दी। वह कमरे में पौत्र रिषभ के साथ बैठकर टीवी देख रहेे थे। रिषभ मृतक के छोटे बेटे मनोज कटियार का पुत्र है। गोली चलने में वह बाल-बाल बच गया।
विज्ञापन


रिषभ ने पुलिस को बताया कि बड़े पापा शराब के नशे में घर आए और बाबा से टीवी बंद करने को कहा। इसमें बहस हो गई। इस बीच वह अपने कमरे से बंदूक लेकर आए और बाबा पर फायर कर दिए। दोबारा गोली चलाने की कोशिश की लेकिन फायरिंग नहीं हो सकी। इससे रिषभ की जान बच गई।
विज्ञापन

फायरिंग होते मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए। एएसपी अनूप कुमार ने पहुंच कर छानबीन की। पुलिस ने मौके से एक खोखा व एक कारतूस बरामद किया है। इंस्पेक्टर रामबहादुर पाल ने बताया कि मृतक के पौत्र रिषभ कटियार की तहरीर पर सेवानिवृत्त फौजी पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है। वह बंदूक लेकर फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।

घटना दो
अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के करबक गांव में गुरुवार की सुबह अजब सिंह (20) ने अपने पिता बलबीर उर्फ रघुवीर (45) पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। वह जान बचाने को घर से बाहर भागे तो आरोपी ने दौड़ाकर एक और हमला कर दिया। उनकी मौके पर मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी घर के बाहर कुर्सी डालकर बैठ गया।

मौके पर पहुंचे एएसपी अनूप कुमार, सीओ संदीप सिंह ने घटना के बाबत ग्रामीणों से जानकारी ली। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर कुल्हाड़ी कब्जे में ली है। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पिता शराब व जुआ के लती थे। उन्होंने तीन दिन पहले 16 बिस्वा जमीन गिरवी रख दी थी। जबकि, वह खेती करना चाहता था।

जमीन गिरवी रखकर पिता शराब पी रहे थे। विरोध करने पर वह गालीगलौज करते थे। कहा कि दो बहनों की शादी की जिम्मेदारी के बाद भी पिता का व्यवहार बेहद गैर जिम्मेदाराना था। इधर, फारेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य संकलित किए। इंस्पेक्टर तुलसीराम पांडेय ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। घटना में मृतक के बाबा महावीर ने आरोपी पौत्र पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें