फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फांसी पर झूलती मिली बेटे की लाश, परिवार में कोहराम

Sat, 19 Nov 2016 03:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
मृतक दीपू की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
औरैया में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में फांसी पर लटका मिला है। युवक की मौत पर परिवार में कोहराम मचा गया है। शिकायत मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, पंचनामा भर कर शव को पोस्ट मार्टम भेजे जाने की तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन


औरैया के कखावतु ग्राम निवासी मृतक दीपू (18)  के पिता वीरेंद्र कुमार का कहना है कि उनका बेटा तकरीबन दो-तीन महीने पहले गांव के ही दिलशाद व लखन के साथ काम की तलाश में जयपुर गया था। लेकिन बीमार पड़ने के कारण दीपू कुछ ही दिन बाद गांव वापस लौट आया था।

   

कुछ महीने पहले काम का तलाश में जयपुर गया था दीपू

शौक में डूबा मृतक का परिवार - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
दो रोज पहले दीपू की गैरमौजूदगी में दिलशाद और लखन घर पर आए उन्होंने दीपू पर आरोप लगाया कि वह जयपुर में उनका चाट-पकौड़े का ठेला बेच सारे पैसे लेकर भाग आया है। इस पर दिलशाद और लखन घर में बंधी भैंस को खोलकर ले गए।

 
विज्ञापन

कल रात दीपू शौच की कहकर घर से निकला

गले लग-लग के रोए परिवार वाले - फोटो : अमर उजाला, कानपुर
शुक्रवार रात करीब 11 बजे दीपू शौच की कहकर घर से निकला था लेकिन वापस नहीं लौटा। घरवालों ने रात के अंधेरे में खूब तलाशा लेकिन उसका पता नहीं चला।  सुबह फिर से दीपू की तलाश किया गया तो घर के करीब ही दीपू की लाश आम के पेड़ पर लटकी मिली। यह नजारा देख मां-बाप के पैरो तले जमीन खिसक गई। रोआ-रुहाट मच गई। पुलिस बुलाई गई। परिजनों को शक दिलशाद और लखन पर है। हत्या के बाद से दोनों गायब बताए जा रहे हैं। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें