फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हमीरपुर: पुत्र ने वृद्ध पिता पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर मौत के घाट उतारा, हत्यारोपी गिरफ्तार

Wed, 12 Feb 2020 01:02 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
विज्ञापन
गमगीन परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हमीरपुर जिले के राठ में वृद्ध की निर्मम हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां आवास निर्माण की मजदूरी चुकता करने के लिए पिता से पैसे मांग रहे पुत्र ने पैसे ना मिलने पर शराब के नशे में पिता पर लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे पिता की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने हत्यारे पुत्र को हिरासत में ले लिया है। 
विज्ञापन


यह घनटा मझगवां थाना क्षेत्र के गड़हड़ गांव की है। बदलू ने बताया कि उसके पिता कंधीलाल कुशवाहा (80) को प्रधानमंत्री आवास मिला है। मंगलवार देर शाम आवास की छत पड़ी थी। बताया कि मजदूरों के जाने के बाद उसका छोटा भाई शिवनारायण कुशवाहा (40)  शराब के नशे में पिता से मजदूरों को भुगतान के लिए पैसे मांगने लगा।
विज्ञापन

जब पिता ने पैसे न होने की बात कही तो वह भड़क उठा। आरोप है कि शिवनारायण ने वहीं पास में रखी लोहे की सव्वल से पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी।

चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने हत्यारे पुत्र को दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक के नाम करीब 12 बीघा कृषि भूमि है। जिस पर उसके दोनों पुत्र खेती कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। मझगवां थानाध्यक्ष रामजीत सिंह गौड़ ने बताया कि भाई बदलू की तहरीर पर हत्या का मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। आरोपी को हिरासत में ले लिया है ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें