फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: शराब के लिए रुपये न देने पर बेटे ने पिता को मौत के घाट उतारा, हड़कंप

Mon, 27 Apr 2020 12:35 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
मृतक की फाइल फोटो, घटना स्थल पर मौजूद पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में कोतवाली गुरसहायगंज के ग्राम बारामऊ में शराब के लिए पैसे न देने पर वृद्ध पिता की बेटे ने जमकर पिटाई कर दी। परिजन घायल को इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे तभी रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक की पौत्री ने गुरसहायगंज कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गांव बारामऊ निवासी 65 वर्षीय ठाकुर जदुवीर सिंह उर्फ भीकम का पुत्र बाबू सिंह शराब का लती है। रविवार रात को उसने पिता से शराब के लिए रुपये मांगे। पिता के मना करने पर विवाद हो गया।  इसके बाद उसने पिता की जमकर पिटाई कर दी। जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें