फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: यातायात पुलिसकर्मी के बंद मकान से छह लाख की चोरी, गांव गया था परिवार, सीसीटीवी में दो युवक कैद

Wed, 17 Feb 2021 10:18 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
घर में बिखरा पड़ा सामान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कानपुर में चकेरी के सनिगवां में यातायात पुलिसकर्मी के बंद मकान का ताला तोड़कर चोरों ने नकदी व जेवर समेत छह लाख का माल पार कर दिया। पुलिसकर्मी 10 फरवरी को परिवार के साथ गांव गया था। 16 फरवरी को पड़ोसी ने घर का ताला टूटा देखा तो उन्हें सूचना दी।
विज्ञापन


घर के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में दो चोर घर के अंदर घुसते कैद हुए हैं। मूलरूप से औरैया के बुमरीपुर गांव निवासी बृजेंद्र प्रताप सिंह यातायात पुलिस कानपुर में हेड कांस्टेबल हैं। उन्होंने बताया कि चोर मेनगेट का ताला और सेंटर लॉक तोड़कर मकान में घुसे।

इसके बाद अलमारी में रखे 17 हजार रुपये और जेवर ले गए। पड़ोसी की सूचना पर बुधवार को ही वह घर पहुंचे हैं। चकेरी इंस्पेक्टर दधिबल तिवारी ने बताया कि फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें