प्रॉपर्टी डीलर से जान के बदले 50 लाख रुपये की मांग बदमाशों ने की है। रुपये न मिलने पर गोली मारने की धमकी दी जा रही। मामला यूपी के फतेहपुर जिले का है।
फतेहपुर के मशहूर प्रॉपर्टी डीलर मनोज शिवहरे को मोबाइल पर हत्या की धमकी देने वाले तीन युवक दबोच लिए गए पुलिस ने ने लोधी गंज बाईपास से गिरफ्तार करने का दावा किया है। एसपी बलकरन यादव ने बताया कि पकड़ा गया मास्टरमाइंड चौधराना मोहल्ले का शाहरुख है। इसके 2 और साथी पकड़े गए हैं जिनमें एक खेलदार मोहल्ले का आदिल और दूसरा पनी मोहल्ले का तौफीक है। ये तीनों दोस्त जमीन की दलाली का काम करते हैं। शाहरुख ने कुछ महीने पहले एक प्लॉट मनोज शिवहरे को दिलवाया था जिसके कमीशन की एवज में शिवहरे ने इन तीनों को 75000 रुपये दिए थे। इसके बाद तौफीक एक दो बार मनोज शिवहरे के पास पहुंचकर अपनी गरीबी का हवाला दे रुपए ले आया। मनोज की दरियादिली को इन लोगों ने अपराध के जरिए वसूली का माध्यम बना लिया तीनों ने योजना तैयार की और अलग-अलग नंबरों से हत्या की धमकी देकर 50 लाख रुपए मांगे। वारदात में तौफीक के मोबाइल का प्रयोग किया गया जिसमें लगा सिम किसी फर्जी आईडी से लिया गया है। पुलिस द्वारा मामले की छानबीन कराई जा रही है पकड़े गए लोगों के पास से 4 हैंडसेट बरामद हुए हैं।
कोतवाल महेश पांडेय के मुताबिक एक बार धमकी वाला फोन करने के बाद सिम फेंक देता था। शाहरुख़ के पिता नहीं। पत्नी एक बेटी के साथ रहता है। पिछले दिनों इसके घर में दो लड़की एक लड़का संदिग्ध पकडे गए थे। यह लड़के लड़कियों को मिलाकर या उनमे सौदा कराकर भी रकम लेता था। शाहरुख की कोई गर्लफ्रेंड है जिसके चक्कर में उसे पैसों की जरूरत पड़ती है उन्हीं की जरूरत पूरा करने के लिए यह अपराध है उतरा है। आदिल और तौफीक सामान्य परिवार से हैं यह शाहरुख की संगत में बिगड़ गए हैं।