मुठभेड़ में शातिर के पैर में लगी गोली
- फोटो : अमर उजाला
घाटमपुर के साढ़ चौकी क्षेत्र के कुंदौली गांव में बीते 1 नवम्बर की रात हुए दुकानदार रामबहादुर सिंह हत्याकांड का खुलासा घाटमपुर पुलिस ने सोमवार को कर दिया। चोरी की बड़ी वारदात की नीयत से दुकान के अंदर दाखिल हुये अपराधियों ने दुकानदार द्वारा पहचान कर लेने के बाद ईंट से सिर और सीने में ताबड़तोड़ वार करने के बाद गला घोंट कर हत्या की। फिर एक खेत में शव दफना दिया।
घटना के बाद से पुलिस खुलासे को लेकर बहुत उलझी थी। सर्विलांस टीम पूरे घटनाक्रम पर नजर रखे रही। जिससे दोनों अपराधियों को पुलिस ने पकड़कर कड़ाई से पूछताछ की। जिससे दोनों आरोपियों ने अपना जुर्म कबूला।