सूचना पाकर पुलिस ने घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, लेकिन उचक्कों का पता नहीं लगा। राहत की बात यह रही कि कार से चुराया हुआ बैग उचक्कों ने महमूरगंज क्षेत्र में फेंक दिया था। इस वजह से पिस्टल और कारतूस बरामद हो गए।
इससे पहले भी उचक्के राहगीरों के सामने पैसे गिराकर, मोबिल गिरा देते हैं। और उनसे इसकी जानकारी देते हैं। जब राहगीर लोग उसमें व्यस्त हो जाते हैं, तो दूसरा चोर वारदात को अंजाम देकर फरार हो जाता है।
दुर्गाकुंड पुलिस चौकी से चंद कदम दूर उचक्कों ने एक कार से नकदी, लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस और जरूरी कागजात पार कर दिए।