फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में गोली मारकर दिव्यांग किसान की हत्या, मामूली विवाद में चली गई जान

Tue, 05 May 2020 03:01 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
बिल्हौर थाना क्षेत्र के निबोरी गांव में नशेबाजी के चलते हुए मामूली विवाद में किसान की जान चली गई। नशे में गालीगलौज कर रहे युवक ने विरोध करने पर गांव के ही दिव्यांग किसान की गोली मारकर हत्या कर दी। आरोपी ने किसान के भाई पर भी गोली चलाई थी लेकिन निशाना चूकने से वे बच गए। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


एसपी ग्रामीण प्रद्युम्न सिंह ने बताया कि दिव्यांग किसान सुशील कुमार (35) अपने भाई विजय के साथ पड़ोस के गांव से ट्रैक्टर-ट्रॉली से तरबूज लेकर गांव लौट रहा था। गांव के पास श्याम सिंह उर्फ किशनलाल ने नशे की हालत में रास्ता रोक लिया और गालीगलौज करने लगा।

दोनों भाइयों ने विरोध किया तो उसने पथराव कर दिया। तभी श्याम के परिजन आ गए और उसे घर में ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। कुछ देर बाद किशनलाल खिड़की तोड़कर बाहर निकला और सीधे सुशील और विजय के पास पहुंचा।
विज्ञापन


पहले विजय पर तमंचे से फायर किया। हालांकि निशाना चूक गया, इस बीच मौका पाकर विजय वहां से भाग गया। सुशील दिव्यांग थे, इसलिए वे भाग नहीं सके। इस बीच किशनलाल ने दोबारा तमंचा लोड किया और सुशील के सीने में गोली दाग दी। ग्रामीणों ने किशनलाल को पकड़कर पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया। एसपी ने बताया कि मृतक के भाई अखिलेश की तहरीर पर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें