फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिपाहियों को रिवॉल्वर दिखाकर छुड़ाया 50 लाख का माल

Tue, 27 Dec 2016 09:43 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
वाणिज्यकर विभाग के अधिकारियों और सिपाहियों को रिवाल्वर दिखाकर शताब्दी ट्रैवल्स के कंटेनर छुड़वा लिए गए। बीस से ज्यादा असलाधारियों ने हथियारों के बल पर मंगलवार शाम को कानपुर के अर्मापुर इस्टेट के पास ये कांड किया है। 
विज्ञापन

दो दर्जन से अधिक असलाधारियों ने हथियारों के बल पर वाणिज्यकर अधिकारियों की पकड़ में आए ड्राईफ्रूट से लदे शताब्दी ट्रैवल के दो कंटेनर अर्मापुर इस्टेट के पास छुड़ा लिए। असलाधरियों ने कंटेनरों में बैठे विभाग के सिपाहियों को जान से मारने की धमकी और भगा दिया। कंटेनरों के पीछे अपने वाहनों से आ रहे अधिकारियों को ट्रक भागने तक हथियारों के बल पर रोके रखा। गाली गलौज  बाद में खुद भी फरार हो गए। वाणिज्यकर अधिकारियों ने घटना की एफआईआर अर्मापुर थाने में दर्ज कराई है। 
वाणिज्यकर विभाग की सचल दल इकाई के असिस्टेंट कमिश्नर राजेश यादव, राजेश कुमार राय, अभिजीत गुप्ता रनियां के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शताब्दी ट्रैवल के दो कंटेनर वहां से गुजरे। जांच में पता चला कि इनमें ड्राईफ्रूट लदे हैं। अधिकारियों ने कागजात देखे तो वे फर्जी निकले। इस पर अधिकारियों ने दोनों कंटेनरों को कब्जे में ले लिया। दोनों में सिपाही बैठाकर लखनपुर स्थित वाणिज्यकर कार्यालय के लिए रवाना किया। दोनों कंटेनर जैसे ही अर्मापुर इस्टेट के पास पहुंचे, दो दर्जन से अधिक असलाधारियों ने कंटेनरों में बैठे सिपाहियों को गालीगलौज करते हुए उतार दिया और कंटेनर छुड़ा ले गए। पीछे आ रहे अधिकारियों से भी अभद्रता की। इस पर अधिकारियों ने अर्मापुर थाने में अधिकारियों व सिपाहियों को जान से मारने की धमकी, सरकारी काम में बाधा, कर चोरी जैसी धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन

50 लाख का था माल 
असिस्टेंट कमिश्नर राजेश यादव ने बताया कि दोनों कंटेनरों में करीब 50 लाख रुपये का ड्राईफ्रूट लदे थे। ये फर्जी कागजात के जरिये दिल्ली से कानपुर लाए जा रहे थे। गुप्त सूचना के आधार पर वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। पकड़े गए कंटेनर शताब्दी ट्रैवल के मालिक लालू गंगवानी के निकले। पहले शताब्दी ट्रैवल की बसों में कर चोरी का माल सप्लाई होता था। विभाग की सख्ती के बाद अब कंटेनरों का इस्तेमाल किया जाने लगा है। कर चोरी के माल के मामले में पिछले महीने ही करीब 12 लाख का टैक्स जमा कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें