फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार सवार बदमाशों ने युवक को लूटा

Tue, 27 Dec 2016 09:18 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
विज्ञापन
लूट - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
नोएडा से ड्यूटी कर लौट रहे बाइक सवार युवक को करनपुर के जंगल में कार सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर लूट लिया। युवक के पास ज्यादा रकम नहीं मिलने पर बदमाशों ने उसे पीटा। पुलिस के आने पर बदमाश सिवाया गांव की ओर भाग गए।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, करनपुर जट्ट निवासी दिनेश पुत्र महेंद्र नोएडा सेक्टर-63 में एक निजी कंपनी में काम करता है। सोमवार को वह ड्यूटी खत्म कर अपने एक दोस्त के साथ गांव लौट रहा था।

रात करीब नौ बजे जैसे ही वह करनपुर गांव के जंगल के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे कार ने उसे साइड मारकर गिरा दिया। इस दौरान उसका साथी भागकर जंगल में छुप गया। दिनेश ने भी गिरने के दौरान अपना पर्स निकालकर साइड में फेंक दिया।
विज्ञापन


कार से उतरे बदमाशों ने उसकी तलाशी ली तो उन्हें उसके पास 150 रुपये मिले। बदमाशों ने इस पर दिनेश को पीटा। इसी बीच जंगल में छिपे दिनेश के साथी ने 100 नंबर पर मामले की सूचना पुलिस को दे दी।

पुलिस के सायरन की आवाज सुनकर बदमाश उसे जान से मारने की धमकी देते हुए सिवाया गांव की ओर भाग गए। दिनेश ने बताया कि बाइक गिरने के दौरान ही उसने अपना पर्स जेब से निकाल कर फेंक दिया, जिसके चलते उसके आठ हजार रुपये बच गए।
विज्ञापन


वहीं, थाना प्रभारी हरशरन शर्मा ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पीड़ित पक्ष की ओर से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें