कानपुर देहात में सामूहिक दुष्कर्म के बाद छात्रा के फांसी लगाकर जान देने के मामले पर लोगों का गुस्सा अभी थमा भी नहीं था, इसी बीच एक और छात्रा से दुष्कर्म की घटना हो गई। एक गांव में बस चालक ने कक्षा 10 की छात्रा के साथ रविवार रात दुष्कर्म किया।
हैरान करने वाली बात है कि बस चालक ने अपने साथ हर रोज ड्यूटी करने वाले हेल्पर की बेटी के साथ ही हैवानियत की। पुलिस ने आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया है। राजपुर के वैना गांव का अजय सिंह औरैया के एक कालेज की बस चलाता है। डेरापुर क्षेत्र के एक गांव में आकर बस खड़ी करके बस में ही सोता था।
आरोप है कि रविवार रात वह बस के अंदर कक्षा दस की छात्रा से दुष्कर्म कर रहा था। तभी छात्रा का पिता मौके पर पहुंच गया। उसने शोर मचाकर उसे पकड़ लिया। इसके बाद मोहल्ले के लोग जमा हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया।