फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपनों ने घोंट दिया सविता का गला

Thu, 08 Sep 2016 06:56 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
फर्रुखाबाद थाना राजेपुर के नगला घाघ में मिली लाश की गुत्थी सुलझ गई है। सोलह वर्षीय सविता को उसके ही सगे भाइयों और चाचा ने गला घोंटकर मार डाला था। गुरुवार को सभी हत्यारों ने पुलिस के सामने अपना गुनाह कबूल कर लिया है। हत्या की वजह ऑनरकिलिंग है।
विज्ञापन

नगला घाघ निवासी छुटकुन्नू की बेटी सविता (16) बीते एक सितंबर को अपनी बड़ी बहन के मौसेरे भाई के साथ कहीं जा रही थी तभी उसके सगे भाई विनोद, शिवम, प्रमोद और चाचा दिनेश ने गांव के बाहर उसे पकड़ लिया। उसके भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए पहले खूब पीटा बाद में गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। इन्हीं लोगों ने पुलिस को गुमराह करते हुए 2 सितंबर को सविता के गुमशुदा होने की रिपोर्ट भी लिखवाई थी। रविवार 4 सितंबर को सविता की लाश गांव के पास ही खेत में पड़ी मिली थी। अमर उजाला ने ये पहले ही आशंका जता दी थी कि सविता के हत्यारे करीबी हैं, पुलिस पूछताछ में चाचा और सगे भाईयों ने ऑनरकिलिंग का गुनाह स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने चारों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें