यूपी के औरैया में यौन शोषण का एेसा मामला सामने आया जिसने गुरु और शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया। यहां के दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव में संस्कृत टीचर ने कई बार अपनी ही क्लास की छात्रा के साथ बलात्कार किया।
विज्ञापन
2 of 4
डेमो पिक
औरैया दिबियापुर थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी ने स्कूल के शिक्षक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। छात्रा ने गुरुवार को माता-पिता के साथ थाने जाकर तहरीर दी। पुलिस ने विद्यालय पहुंचकर जांच-पड़ताल की। प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
3 of 4
डेमो पिक
गुरुवार सुबह अपने पिता एवं मां के साथ थाने पहुंची किशोरी ने बताया कि वह क्षेत्र के एक इंटर कालेज में कक्षा नौ की छात्रा है। उसके संस्कृत के शिक्षक ने कई बार स्कूल में ही बलात्कार किया। तीन दिन पहले फिर दुष्कर्म किया और उसे कुछ दवा भी खिला दी। छात्रा ने इसके बावजूद परिजनों को कुछ नहीं बताया।
दवा से हालत बिगड़ने पर परिजनों ने किशोरी को दिबियापुर के निजी चिकित्सालय में भर्ती कराया। हालत में सुधार होने पर छात्रा ने तहरीर देकर पुलिस को आपबीती सुनाई। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिक्षक के बयान नहीं हो पाए हैं। शुक्रवार को शिक्षक से पूछताछ के साथ ही छात्रा का मेडिकल भी कराया जाएगा।