फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: 50 रुपये के लिए पल्लेदार की निर्मम हत्या, सिर पर ईंट से किए कई वार

Thu, 16 Jul 2020 11:56 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
कानपुर में हरबंश मोहाल में उधारी के 50 रुपये न देने पर पल्लेदार मोहन यादव ने साथी पप्पू की ईंट से कुचलकर हत्या कर दी। पुलिस एफआईआर दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। बिहार के बेगूसराय निवासी मोहन यादव अपने साथी रायबरेली निवासी पप्पू व बांदा के बड़ी खटकिया गांव निवासी करन सिंह के साथ कैनाल रोड स्थित रैन बसेरा में रहता था।
विज्ञापन


तीनों पल्लेदारी करते थे। मोहन ने कुछ दिन पहले पप्पू से 50 रुपये उधार लिए थे। बुधवार रात मोहन शराब के नशे में रैन बसेरा पहुंचा जहां पप्पू द्वारा उधार दिए गए रुपये मांगने पर दोनों में मारपीट शुरु हो गई। मोहन ने पास पड़ा पत्थर उठाकर पप्पू के सिर पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिया।

पप्पू ने केपीएम अस्पताल में दम तोड़ दिया। कार्यवाहक थाना प्रभारी जुगल किशोर ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। मृतक का मूल पता किसी को नहीं मालूम है। रायबरेली पुलिस को फोटो भेजकर मृतक के परिजनों से संपर्क करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें