फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एआरटीओ के खिलाफ लूट की रिपोर्ट खारिज

Tue, 29 Dec 2015 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
म हो कि एआरटीओ सुनीलदत्त यादव की तहरीर पर शनिवार को देर रात सपा जिलाध्यक्ष कल्लू यादव के पुत्र रोहित यादव के खिलाफ रिवॉल्वर से फायर करने, उसके साथी मंगलपुर के वहबलपुर निवासी इंद्रेश, दो गनर समेत आधा दर्जन अज्ञात लोगों पर मारपीट करने की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
विज्ञापन


रविवार को सैकड़ों सपाइयों ने थाने पहुंचकर पुलिस पर दबाव बनाया और रोहित के कार चालक कल्यानपुर-कानपुर के बरसाइतपुर निवासी दीपक कुमार की तहरीर पर एआरटीओ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोप लगाया कि एआरटीओ ने मुनीम इंद्रेश को पकड़कर उससे 84 हजार रुपये लूट लिए।

डीएसपी राजाराम यादव ने बताया कि विवेचना में एआरटीओ के खिलाफ लगाए गए आरोप तथ्यहीन साबित हुए। लिहाजा कार चालक दीपक कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट खारिज कर दी गई। विवेचना राजपुर थाना इंचार्ज जयप्रकाश यादव ने की है।
विज्ञापन


कानपुर देहात के एआरटीओ प्रवर्तन सुनील दत्त यादव के साथ हुई मारपीट के मामले में सोमवार को उत्तर प्रदेश परिवहन अधिकारी संघ ने सर्वोदय नगर स्थित आरटीओ कार्यालय में आपात बैठक की।

बैठक में प्रदेश भर के एआरटीओ आए। अपर परिवहन आयुक्त वीके सिंह, अपर परिवहन आयुक्त वीके सोनकिया समेत सभी अधिकारियों ने घटना की निंदा की और एआरटीओ प्रवर्तन के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। पेशबंदी के तहत आरोपी पक्ष द्वारा दायर किए गए मुकदमे को तत्काल वापस लेने की मांग की गई। अंत में पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन परिवहन मंत्री को ईमेल किया गया।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें