फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: जीटी रोड पर खंड शिक्षा अधिकारी से लूट, बाइक सवार दो युवकों ने दिया घटना को अंजाम, जांच में जुटी पुलिस

Thu, 11 Jun 2020 12:05 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दुबे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जलालपुर-जसोदा के बीच बुधवार रात जीटी रोड पर खंड शिक्षा अधिकारी सुनील दुबे को लूट लिया गया। वह बाइक से अपने कन्नौज स्थित आवास लौट रहे थे। बाइक सवार दो बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन


बीईओ सुनील दुबे छिबरामऊ में तैनात हैं और आवास कन्नौज शहर में है। रोज की तरह बाइक से यह बुधवार रात आवास लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि जलालपुर व जसोदा के बीच जीटी रोड पर एक सुनसान जगह पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोक लिया।

विरोध करने पर तमंचा सटाकर 50000 व मोबाइल लूट लिए। दोनों बदमाश फर्रुखाबाद की ओर भाग गए। सीओ श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि बीईओ ने रात में 112 नंबर पर सूचना दी थी। वह पुलिस को घटनास्थल सही से नहीं बता सके। गुरुवार सुबह पुलिस को दोबारा बीईओ के साथ घटनास्थल पहचानने के लिए भेजा गया है। जल्द ही बदमाशों का पता लगा लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें