फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार ने बारातियों को रौंदा, छह गंभीर

Wed, 13 May 2015 03:14 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
नौबस्ता के मछरिया में गेस्ट हाउस के बाहर खड़े करीब एक दर्जन बारातियों को कार ने टक्कर मारकर घायल कर दिया। इसमें छह की हालत गंभीर बताई जा रही है। सिर पर चोट लगने के कारण एक को आईसीयू में रखा गया है। पुलिस ने कार तो जब्त कर ली लेकिन चालक को अभी तक नहीं गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


शनिवार रात को हुई इस घटना को पुलिस समझौते के इंतजार में दबाने में लगी रही। इसी के चलते घायलों को प्राइवेट नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। बाद में दाल नहीं गलने पर पुलिस ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज की है। मछरिया निवासी अशोक रावत की बेटी मीनू का विवाह बेनाझाबर में रहने वाले सूरज से तय हुआ था।

शनिवार को मछरिया के लीलावती गेस्ट हाउस में शादी थी। गेस्ट हाउस मालिक रमेश पासवान ने बताया कि रात 11:30 बजे बारात गेस्ट हाउस के दरवाजे पर आई थी। बाराती नाचने में मस्त थे। इसी दौरान काले रंग की कार (यूपी-32 बीसी-4200) का चालक तेजी से मोड़ने के चक्कर में नियंत्रण खो बैठा।
विज्ञापन


कार ने पहले बैंड वाले के जनरेटर को टक्कर मारी तो भगदड़ मच गई। इसके बाद कार बैंड बजा रहे राजा बैंड के मालिक बगाही निवासी शशि भूषण पांडे, शिव सिंह उर्फ छोटे, कमरपुर निवासी रईस, हमीरपुर के बबलू और किदवईनगर वाई ब्लाक निवासी रजोल अवस्थी समेत एक दर्जन लोगों को टक्कर मारी। 

इसके बाद कार दीवार से जा टकराई। भगदड़ मचने से कई बाराती खुले नाले में गिरने से चुटहिल हो गए। वहीं, दूल्हे पक्ष के लोग मामले रफादफा करने में जुट गए। वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दे दी। मौके पर यशोदानगर चौकी से जेब्रा सिपाही पहुंचे।

उन्होंने आनन-फानन में घायलों को उठवाकर सबसे पहले थाने के पास स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से बर्रा के जयराम नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। जेब्रा सिपाही कार को कब्जे में लेकर थाने ले आए, लेकिन आरोपी चालक की गिरफ्तारी नहीं की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें