फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

औरैया: सेवानिवृत्त पशु डॉक्टर को ईंट से कुचलकर मार डाला, पचास लाख रुपये के लेनदेन में हत्या, दो गिरफ्तार

Fri, 11 Sep 2020 12:54 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, औरैया
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
औरैया जिले में दिबियापुर बाईपास रोड निवासी सेवानिवृत्त पशु डॉक्टर की 50 लाख रुपये के लेनदेन में बुधवार रात राइस मिल मालिक ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी। मृतक के पुत्र ने चार लोगों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन


पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। सेवानिवृत्त पशु डॉक्टर व धान व्यापारी कैलाश नारायण दीक्षित (71) पुत्र स्व. रज्जनलाल बुधवार दोपहर तीन बजे घर से निकले थे। शाम तक घर न लौटने पर परिजनों ने ढूंढना शुरू किया।

कोई जानकारी न मिलने पर पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस ने सौंधेमऊ-जौंरा के बीच एक खेत से शव बरामद किया। परिजनों ने उसकी पहचान कैलाश नारायण दीक्षित के रूप में की।
विज्ञापन


गांव वालों ने शव फेंक कर जाने वाली गाड़ी का नंबर पुलिस को बताया। इस पर पुलिस ने धान मिल मालिक कुंवर बहादुर व उसके नौकर हाकिम को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि कैलाश नारायण दीक्षित को धान मिल में बुलाया था।

वहां पर उसे चाय में नशीली दवा मिला कर पिला दी। मिल में काम करने वाले हाकिम सिंह निषाद पुत्र बलजीत सिंह, सुधीर शुक्ला व राजीव राठौर निवासी दिबियापुर बाईपास रोड के साथ मिलकर ईंट से कूंच कर हत्या कर दी।

इसके बाद शव को एक गाड़ी में डालकर सौंधेमऊ-जौंरा के बीच खेत में फेंक दिया। एसपी सुनीति, एएसपी कमलेश दीक्षित और सीओ सुरेंद्र नाथ यादव ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 50 लाख रुपये के लेनदेन में हत्या की गई। फरार चल रहे दो अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें