नौबस्ता में जीजा ने आठवीं में पढ़ने वाली अपनी साली को अगवा करके रेप किया। पुलिस ने जब जीजा के रिश्तेदार को उठाया तो आरोपी गुरुवार को छात्रा को गोविंदपुरी स्टेशन पर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल के लिए भेजा है।
12 दिसंबर को एक महिला का दामाद योगेंद्र 12 साल की साली को बहला फुसला कर भगा ले गया था। मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस ने योगेंद्र के बहनोई को उठा लिया। पुलिस का दबाव बढ़ा तो गुरुवार रात योगेंद्र, छात्रा को गोविंदपुरी स्टेशन पर छोड़कर भाग गया।
वहां से परिजन और पुलिस उसे लेकर थाने आ गए। छात्रा ने बताया कि घुमाने के बहाने जीजा उसे चंडीगढ़ स्थित एक मकान में ले गए और वहां पहुंचते ही उससे मोबाइल छीन लिया। कार्यवाहक थानाध्यक्ष दिनेश कुमार ने बताया कि रेप की आशंका के चलते किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है, इसके बाद उसके बयान लिए जाएंगे और फिर रिपोर्ट में बलात्कार की धारा जोड़ी जाएगी।