फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता का दिया जहर काम न अाया ताे अस्पताल की छत से कूदकर दे दी जान

Tue, 06 Sep 2016 06:53 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डाई पीने के बाद अस्पताल में इलाज के दाैरान संजीव (फाइल फाेटाे) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेप आरोपी काे प‌िता का द‌िया जहर काम न अाया ताे उसने अस्पताल की छत से कूदकर अपनी जान दे दी। यह सनसनीखेज मामला सामने अाया है सैफई के अायुर्विज्ञान विश्वविद्यालय से, जहां अाैरेया के अछल्दा, भीखेपुर के रहने वाले संजीव ऊर्फ भाटिया का जहर पीने के बाद इलाज चल रहा था।
विज्ञापन

संजीव की साेमवार काे अाैरेया काेर्ट में पेशी थी। उसपर अाराेप है कि उसने पिछले साल गांव की ही एक लड़की के साथ रेप किया  था। मामले में वह जमानत पर बाहर चल रहा था। साेमवार काे काेर्ट में पेशी के दाैरान उसके खिलाफ फिर से वारंट जारी कर दिया गया। वारंट जारी हाेते ही संजीव काे जेल जाने का डर सताने लगा अाैर उसने काेर्ट परिसर में ही डार्ई (जहर) पीकर जान देने की काेशिश की। अाराेप डार्ई उसके पिता ने ही काेर्ट परिसर में उसे दी थी। हालत गंभीर  हाेने पर उसे पुलिस ने सैफर्ई स्थित अायुर्विज्ञान विश्वविद्यालय में भर्ती करा दिया। मंगलवार काे उसे थाेड़ा हाेश अाया ताे उसने अस्पताल के चाैथी मंजिल से कूदकर अपनी जान दे दी। मामले में पुलिस ने संजीव के पिता महेश चंद्र पर जहर देकर आत्महत्या के लिए उकसाने का अाराेप लगाते हुए एफअार्ईअार दर्ज कर लिया है।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें