फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैंडपंप बना जान का दुश्मन ताे 'पानी की तरह बहा खून'

Fri, 22 Dec 2017 10:29 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
यूपी के बांदा ज‌िले में जब हैंडपंप पर पानी भरने के ल‌िये पत‌ि पत्नी पहुंचे ताे दबंगाें ने उन्हें लाठी डंडाे से पीटकर लहूलुहान कर द‌िया। हैंडपंप पर पानी की जगह खून बहने लगा। सूचना पर पहुंची पुल‌िस के सामने दबंग दंपत‌ि के साथ गाली गलाैच करते हुये वहां न‌िकल गये। 
विज्ञापन


घटना बांदा की है। यहां एक सार्वजनिक हैंडपंप पर पानी भरने को लेकर हुअा व‌िवाद इतना बड़ गया क‌ि दबंगों ने पड़ोसी दंपति काे लाठियों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। घटना बुधवार को देर शाम की है। विवाद की शुरूआत हैंडपंप में पानी भरने से हुई। शिवकुमार प्रजापति ने पुलिस को बताया कि वह घर में सो रहा था तभी पड़ोसी महिला-पुरुष लाठी-डंडों से लैस होकर उसके घर घुस आए और उसे पीटने लगे।

उसे बचाने के लिए उसकी दो माह की गर्भवती पत्नी अनीता आई तो उसे भी बुरी तरह पीटा। पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। पड़ोसी ऊषा निषाद व आशीष सागर दीक्षित ने बीच-बचाव किया तो जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। घायल ने बताया कि महिला कांस्टेबिल के साथ वह जिला अस्पताल डाक्टरी मुआयने में गए थे वहां भी दबंगों ने पुलिस के सामने मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


पुलिस ने शिवकुमार की तहरीर पर अशोक वर्मा और उसके पुत्र विकास वर्मा सहित रामकुमार, गीता पत्नी अशोक कुमार और उसकी पुत्री शोभा तथा रामकुमार के विरुद्ध  रिपोर्ट दर्ज की है। यह सभी शांती नगर के रहने वाले हैं। घायलों का पुलिस ने जिला अस्पताल में डाक्टरी परीक्षण कराया है। शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में क्षेत्राधिकारी शोहराब आलम से मिलकर समाजसेविका ऊषा निषाद ने इस मामले में शीघ्र कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें