फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भांजे से दिललगी पड़ी भारी कि मिली ऐसी सजा...

Sat, 15 Oct 2016 01:15 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो
विज्ञापन
बांदा में एक युवती के भांजे संग चल रहे प्रेम प्रसंग में ऐसा मोड़ आया कि वह महिला की मौत की कारण बन गया। दोनों के दरमियान नजदीकियों की चर्चा पूरे गांव में हो रही थी। रोजाना गांववाले दोनों के नए-नए किस्से महिला के पति को रोककर सुनाते। गुरुवार शाम को पति गुस्से में घर लौटा। आते ही पत्नी से कहासुनी हो गई। शाम को महिला शौच के लिए घर से बाहर चली गई जिसके बाद उसका शव एक पेड़ पर टंगा मिला।
विज्ञापन
   जानकारी के मुताबिक जसपुरा थाना क्षेत्र के झंझरी पुरवा गांव में ममता (28) पत्नी फूलचंद्र का शव गुरुवार की शाम घर से लगभग एक किलोमीटर दूर ज्वार के खेत में पेड़ पर फांसी पर टंगा मिला। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पति ने बताया कि ममता का डिघवट गांव निवासी भांजे से ज्यादा जुड़ाव था।   प्रेम प्रसंग की चर्चाएं होने लगीं। इस पर उसने हाल ही में भांजे को डांटा था और घर आने से मना करते हुए रिश्तेदारी खत्म करने की धमकी दी थी। पत्नी को उसकी यह बात नागवार गुजरी और विरोध किया। कुछ देर बाद मामला शांत हो गया। पत्नी शौच के बहाने घर से चली गई। गुरुवार को शाम ग्रामीणों ने पेड़ पर शव टंगा होने की जानकारी दी। मृतका का मायका डिघवट गांव के नजदीक नरी गांव के मजरा दुर्जन डेरा था। उधर, थानाध्यक्ष राकेश सरोज का कहना है कि मृतका के माता-पिता की ओर से कोई तहरीर अभी तक नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें