फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में सुरक्षा होती तो बेटे का यह हाल न होता

Sun, 11 Sep 2016 10:35 PM IST
डिजिटल टीम/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती त्रिपुरा का वह युवक जिसका फोन छीनकर चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया था। - फोटो : kanpur amar ujala
विज्ञापन
कामाख्या एक्सप्रेस से झकरकटी आउटर पर लूटकर फेंके गए युवक लाल डारलौंग के पिता एएसआई लाल रोहटा डारलौंग भी हैलट पहुंच गए। उन्होंने बताया कि अगर ट्रेन में सुरक्षा व्यवस्था होती तो शायद उनके बेटे का यह हाल न होता।
विज्ञापन


वहीं आपरेशन के बाद हैलट आईसीयू में भर्ती लाल डारलौंग की हालत में पहले से सुधार आया है। त्रिपुरा के नार्थ ईस्ट जिले के कुमार घाट निवासी लाल डारलौंग के पिता ने बताया कि लाल डारलौंग सात सितंबर को गुवाहाटी से दोस्तों के साथ अहमदाबाद के लिए निकला था।

रास्ते में हादसा हो गया। पिता लाल रोहटा डारलौंग ने बताया कि वह त्रिपुरा पुलिस में असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर हैं। रोहटा डारलौंग ने आरोप लगाया कि अगर ट्रेन में थोड़ी सी भी सुरक्षा व्यवस्था होती तो यह घटना नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें