फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस शूटिंग देखती रही, लुटेरों ने मारी एंट्री

Tue, 09 Feb 2016 02:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
किदवईनगर स्थित जूही लाल कालोनी में पुलिस सोमवार दोपहर को चाइल्ड लेबर पर बन रही टेलीफिल्म की शूटिंग की निगरानी में लगी रही और बदमाश पास के गुप्ता चौराहे से सिपाही की पत्नी का पर्स लूट भागे।
विज्ञापन


इतना ही नहीं अपाचे बाइक सवार बदमाशों ने छीनाझपटी में महिला को कुछ दूर तक घसीटा भी, जिससे उनके हाथ और पैर में चोट आई है। पर्स में चेन, अंगूठी और पायल समेत एक हजार रुपये भी थे। यह पूरी वारदात पास के ही स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

सिपाही प्रमोद तिवारी की पत्नी नीलम ने बताया कि वह विनोबा नगर स्थित बैंक के लाॅकर से ज्वैलरी निकालकर बहू रश्मि के साथ स्कूटी से घर लाल कालोनी जा रही थीं। गुप्ता चौराहे पर स्पीड ब्रेकर पड़ने पर जैसे ही स्कूटी धीमी की गई, बदमाशों ने झपट्टा मार दिया। एसपी पूर्वी सोमेंद्र वर्मा का कहना है कि फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश की जा रही है। बता दें पांच दिन पहले भी चालीस दुकान के बाहर महिला से चार लाख के जेवर लूट लिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें