फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुधन प्रसार अधिकारी की गोली मारकर हत्या

Tue, 09 Feb 2016 02:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो बाह (आगरा)
विज्ञापन
विज्ञापन
भदरौली में रविवार की रात बदमाशों ने लूटपाट का विरोध करने पर पशुधन प्रसार अधिकारी की गोली मारकर हत्या कर दी। शोरशराबा होते ही बस्ती के लोगों में जगार हो गई। यह देख बदमाश भाग निकले। एसएसपी ने मौके पर पहुंच छानबीन की और वारदात के खुलासे के लिए टीम गठित की हैं।
विज्ञापन

भदरौली निवासी बृजमोहन तिवारी (30) पिछले तीन साल से पिढ़ौरा गांव में पशुधन प्रसार अधिकारी के पद पर तैनात थे। वे अपनी मां और पत्नी के साथ रहते थे। एक फरवरी को उनकी मां और पत्नी पैतृक घर इटावा चले गए। शनिवार रात बृजमोहन घर में ही अकेले थे। इस दौरान घर के दरवाजे के जंगले को तोड़कर बदमाशों ने डंडी के सहारे अंदर की कुंडी खोली और लूट की कोशिश की। बृजमोहन ने इसका विरोध किया तो बदमाशों ने उनके सीने में गोली मार दी। गोली की आवाज सुन पड़ोसी भीमसेन ने शोर मचाया तो बस्ती के लोग पहुुंच गए। उन्हें देख बदमाश अलग-अलग रास्तों से भाग गए। बस्ती के लोगों ने बदमाशों की संख्या चार बताई है। बाद में घायल बृजमोहन को उपचार के लिए बस्ती के लोग ले जाने लगे लेकिन रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे एसएसपी डॉ. प्रीतिंदर सिंह ने वारदात के खुलासे के लिए टीमें गठित कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें