फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैंगस्टर की 8 करोड़ की संपत्ति कुर्क

Mon, 16 Mar 2015 02:44 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोविंद नगर में प्रापर्टी डीलर प्रशांत गुप्ता के हत्यारोपी और गैंगस्टर राजकुमार अग्रवाल उर्फ राजीव गर्ग की आठ करोड़ से अधिक कीमत की संपत्ति रविवार को कुर्क की गई।
विज्ञापन


डीएम डॉ. रौशन जैकब के निर्देश पर सीओ गोविंद नगर ओमप्रकाश सिंह, तहसीलदार अनिल कुमार सर्किल फोर्स के साथ निराला नगर स्थित राजकुमार अग्रवाल के निर्माणाधीन अपार्टमेंट को सीज करने पहुंचे। वहां राजकुमार की पत्नी मीना अग्रवाल ने बिना नोटिस  कार्रवाई का आरोप लगाकर हंगामा किया।

सीओ ने उन्हें समझाकर शांत कराया। इसके बाद परिसर को सीज किया गया। टीम ने रतनलाल नगर में छह प्लाट मिलाकर बने परी मैरिज लॉन समेत सात प्रापर्टी, बिनगवां में निर्माणाधीन प्लास्टिक फैक्ट्री और बारादेवी चौराहे के पास स्थित एक प्लाट कुर्क किया। कुर्क प्रापर्टी में से चार राजकुमार अग्रवाल के नाम हैं, जबकि छह प्रापर्टी राजकुमार और उसकी पत्नी मीना अग्रवाल के नाम पर थीं।
विज्ञापन


सीओ ने बताया कि कार्रवाई के दौरान राजकुमार की एक लग्जरी कार नहीं मिली। जिसे तलाश कर जब्त किया जाएगा। गोविंद नगर के संजय टॉवर अपार्टमेंट निवासी राजकुमार अग्रवाल ने बीते साल 26 मई को जूही विनोबा नगर निवासी प्रापर्टी डीलर प्रशांत गुप्ता की निरंकारी चौराहे पर पूर्वांचल के शार्प शूटरों की मदद से ताबड़तोड़ गोलियां चलवाकर हत्या करा दी थी।

इसके पीछे चकेरी के कोयला नगर स्थित करोड़ों की जमीन का विवाद सामने आया था। प्रशांत के छोटे भाई विशाल की तहरीर पर पुलिस ने राजकुमार अग्रवाल और नौबस्ता के धोबिन पुलिया निवासी संतोष कुरील को नामजद कर हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

पुलिस की छानबीन में हत्या में शामिल किदवई नगर ‘एच’ ब्लॉक निवासी संजय तिवारी, पूर्वांचल के शार्प शूटर वाराणसी सिगरा के अमित जायसवाल और वाराणसी लक्सा के अभिनव जायसवाल का नाम सामने आया। पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर शार्प शूटर की निशानदेही पर प्रशांत की हत्या में प्रयुक्त नाइन एमएम की दो पिस्टल और कारतूस बरामद किए थे।

इसके बाद एसएसपी शलभ माथुर के निर्देश पर सभी आरोपियों पर गैगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। सरकारी लिखा, पढ़ी में कुर्क की गई संपत्ति की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये बताई गई है, लेकिन असल में इसकी कीमत आठ करोड़ से कहीं अधिक है। कार्रवाई में गोविंद नगर एसओ विनोद मिश्रा, नौबस्ता एसओ राजदेव प्रजापति, बर्रा एसओ रामबाबू सिंह और महिला पुलिस भी शामिल रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें