फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस के सामने लड़की का अपहरण, लहूलुहान हालत में थाने पहुंची

Tue, 27 Sep 2016 03:54 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
थाने पहुंचकर आपबीती सुनाती आरती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पनकी थानाक्षेत्र के कछुआ तालाब के पास रहने वाली एक लड़की का जेब्रा पुलिस के सामने अपहरण हो गया। पुलिस रात भर लड़की और वैन की तलाश करती रही लेकिन कुछ पता नहीं चला। मंगलवार सुबह लहूलुहान हालत में लड़की हाईवे किनारे पड़ी मिली। पुलिस उसे थाने लाई इसके बाद मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन

पनकी में सोमवार देर रात शादीशुदा लड़की के अपहरण की सूचना से सनसनी फैल गई। किदवई नगर मिक्की हाउस के पास रहने वाली राहुल की पत्नी आरती (24) पनकी अपने मायके गई हुई थी। आरती ने बताया कि उसका कई दिनों से अपने पति से झगड़ा चल रहा था जिसकी वजह से वह पिछले एक हफ्ते से अपने मायके में रह रही थी। सोमवार देर रात 12 बजे के करीब वह शौंच के लिए बाहर निकली तो एक वैन पर सवार होकर आये पांच लोगों ने उसके चेहरे पर कपड़ा ढककर जबरदस्ती वैन में डाल दिया। ये पूरी घटना जेब्रा पुलिस के सामने हुई। अपहरणकर्ताओं ने वैन में बैठी आरती का मुंह भी बांध रखा था जिस वजह से वह पुलिस को बुला नहीं सकी। परिजनों ने उसके गुमशुदा होने की रिपोर्ट पनकी थाने में दर्ज कराई। परिजनों ने उसके अपहरण की आशंका भी पुलिस से जताई थी। इसी वजह से रात भर पनकी थाने की पुलिस आरती की खोजबीन करती  रही। आरती का कहना था कि उसका पति राहुल ससुराल वापस आने का दबाव बना रहा था और दो दिन पहले उसने उठा लेने की धमकी भी दी थी।
मंगलवार सुबह आरती ने खुद को पनकी हाईवे के किनारे झाड़ियों के पास पड़ा हुआ पाया। आरती के मुताबिक वैन में बैठे लोगों ने उसके सिर पर डंडे से जोरदार वार किया था जिसके बाद वह बेहोश हो गई। राहगीरों की मदद से आरती ने पुलिस को फोन किया। मौके पर पहुंची पनकी थाने की पुलिस ने उसे मेडिकल कराकर थाने में बैठा लिया। आरती की तहरीर पर उसके पति राहुल के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। आरती का कहना है कि वैन में उसका चेहरा ढका हुआ था इसलिये वह और किसी को पहचान नहीं पाई। उसने अपने पति पर ही अपहरण कराने का आरोप लगाया है। उधर पनकी थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें