फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बर्रा पुलिस ने दबोचे बाइकर्स गैंग के छह बदमाश

Sun, 22 Mar 2015 02:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को शहर में मोबाइल और जेवर लूटने वाले बाइकर्स गैंग के सरगना समेत छह लोगों को पुलिस ने दबोचा है। सभी की उम्र 18 से 20 साल के बीच है। सरगना बीटेक का स्टूडेंट है तो एक इंटर का भी छात्र गैंग में शामिल है। इनके पास से 15 मोबाइल फोन, 6600 रुपये, वारदात में प्रयुक्त दो बाइकें, दो तमंचा और तीन करौली बरामद हुई हैं।
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि शराब और जुए का शौक पूरा करने के लिए ही ये लूटपाट करते थे। आरोपियों ने 24 से ज्यादा वारदातों को स्वीकारा है। अन्य लोगों की तलाश के साथ माल खरीदने वाले ज्वैलर्स की तलाश की जा रही है।

एसएसपी शलभ माथुर ने पुलिस लाइन सभागार में बताया कि बर्रा थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच ने मुखबिर की सूचना पर बर्रा के संतोष बाबा मंदिर के पास से छह बदमाशों को दबोचा। पहले बदमाश खुद को छात्र बताते रहे, लेकिन पुलिस की सख्ती से वे टूट गए।
विज्ञापन


पूछताछ में बदमाशों ने नौबस्ता, कल्याणपुर, बर्रा, चकेरी, गोविंद नगर, स्वरूप नगर, जूही क्षेत्र में लूटपाट और छिनैती की 24 से ज्यादा वारदातें कबूल की हैं। 11 मार्च को दामोदर नगर में वैष्णो देवी मंदिर के पास महिला से पर्स लूट, 15 मार्च को यशोदा नगर में आटो सवार व्यक्ति को लूटने का जुर्म कबूल किया है।

एसएसपी के मुताबिक पकड़ा गया गैंग का सरगना उत्कर्ष द्विवेदी उर्फ शीबू महाराजपुर के एक निजी संस्थान से बीटेक कर रहा है। शिवम गुप्ता इंटर की पढ़ाई कर रहा है। वहीं राहुल वर्मा लूटपाट के साथ लूट के जेवरों को गलाने का काम करता है।

ये हैं आरोपी

उत्कर्ष द्विवेदी उर्फ शीबू, शिवम गुप्ता निवासी बाबा नगर नौबस्ता, अभिषेक गुप्ता उर्फ रवी, किशन उर्फ गोलू, छोटे सभी निवासी बाबा नगर नौबस्ता, राहुल वर्मा निवासी न्यू श्याम नगर नौबस्ता।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें