फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों की मौत पर बवाल, हाईवे रोका

Sat, 04 Mar 2017 01:28 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
डेमो पिक
विज्ञापन
शुक्रवार को बांदा बबेरू कोतवाली के भुराने पुरवा गांव के पास अवैध बालू लदे ट्रैक्टर से दो बच्चों की मौत से ग्रामीण उबल पड़े। हादसे के बाद पलटे ट्रैक्टर पर सवार युवक को लोगों ने जमकर धुना और बांदा-बबेरू मार्ग पर शव रख जाम लगा दिया। ट्रैक्टर फूंकने का भी प्रयास किया। बड़े बवाल की आशंका में मौके पर पीएसी बुला ली गई। डीएम के फोन पर ग्रामीणों से बात करने के बाद करीब पांच घंटे बाद रास्ता खुला।  
विज्ञापन


पुलिस ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट लिखी है। ग्रामीणों की मांग पर उप जिलाधिकारी ने ओरन चौकी प्रभारी को निलंबित करने की संस्तुति भी की है। बताते हैं कि सुबह घटना के वक्त सड़क किनारे गांव के अमित वर्मा (14) पुत्र प्रदीप वर्मा और मुकेश वर्मा (12) पुत्र बदलू वर्मा शौच कर रहे थे। तेज रफ्तार ट्रैक्टर से कुचलने के बाद मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। ट्रैक्टर भी अनियंत्रित होकर पलट गया। इस दौरान उधर से गुजर रहा अवधेश वर्मा (20) पुत्र बबुवा भी गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद भाग रहे ट्रैक्टर में सवार कमल सिंह (20) पुत्र रामगोपाल सिंह को ग्रामीणों ने पीछा कर दबोचा। समूचा घटनाक्रम जानते ही ग्रामीण बौखला उठे। कुछ ही देर में भीड़ बांदा-बबेरू मार्ग पर उतर आई। सूचना मिलते ही पुलिस-प्रशासन आ पहुंचा। पीएसी भी बुला ली गई। ग्रामीणों ने शव रखकर जाम लगा दिया। कुछ लोगों ने पुलिस के खिलाफ नारे लगाते हुए ट्रैक्टर फूंकने का प्रयास किया। पुलिस और पीएसी के लोगों ने समझा-बुझाकर उन्हें शांत किया। ग्रामीणों ने चौकी प्रभारी को निलंबित कर अवैध खनन करने वालों पर सख्त कार्रवाई करने और मृतकों के परिवारीजनों को मुआवजे की मांग की। करीब पांच घंटे बाद फोन पर जिलाधिकारी डॉ. सरोज कुमार ने बात की। उनके आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम हटाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें