फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीप की टक्कर से दूर जा गिरी वृद्धा, पर चालक को नहीं आया तरस, तड़पता छोड़ हुआ फरार

Mon, 10 Oct 2016 07:41 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
वृद्धा को जीप ने मारी टक्कर, मौत
विज्ञापन
चित्रकूट में हाइवे पर सड़क पार कर रही एक वृद्ध महिला को तेज रफ्तार जीप ने टक्कर मार दी। वृद्धा की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। 
विज्ञापन

पहाड़ी थानाक्षेत्र के कादरगंज निवासी हीरामणि (60) पत्नी स्व. भूरा रविवार को मायके में ब्यूर निवासी पिता मनरासन के घर टेंपो से जा रही थीं।

जैसे ही वह शाम को टेंपो से उतरकर सड़क पार करने लगी, तभी इलाहाबाद की ओर से तेज गति से आई जीप ने महिला को जोरदार टक्कर मारी और वृद्धा छिटककर दूर जा गिरी। हादसा होते ही चालक जीप लेकर भाग गया।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने वृद्धा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां सोमवार की सुबह उसकी मौत हो गई। कोतवाल सत्यवीर सिंह ने बताया कि अज्ञात चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें