कानपुर में किदवईनगर थाना क्षेत्र में 60 साल के बुजुर्ग ने 14 साल की किशोरी को पांच घंटे तक घर में बंधक बना कर कई बार दुष्कर्म किया। परिजनों को बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया।
पीड़िता की मां ने आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने किशोरी को मेडिकल के लिए भेजा। पीड़िता की मां ने बताया कि उनकी बेटी कई दिनों से गुमसुम थी। अक्सर रोया करती थी। रविवार को मां ने बेटी से समझाबुझा कर पूछा तो उसने बताया कि 9 अगस्त की दोपहर करीब एक बजे वह लुधोरा पार्क के पास दुकान से घरेलू सामान लेने गई थी।
तभी वहीं के नसीम उर्फ लाला ने मुंह दबाकर अपने घर के अंदर ले जाकर बंधक बना कर कई बार दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस या परिजनों को बताने पर गोली मारने की धमकी देकर भगा दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।