फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर के बाहर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से गर्दन काट कर हत्या

Sat, 01 Jun 2019 10:07 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
हरदोई में अधेड़ की निर्मम हत्या - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
यूपी के हरदोई जिले में एक निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। यहां घर के बाहर सो रहे अधेड़ की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। 
विज्ञापन


यह घटना टडियावा थाना क्षेत्र के ग्राम फकीराबाद की है। यहां रामकुमार (55) पुत्र छोटेलाल शुक्रवार रात अपने मकान के बाहर चारपाई पर सोए थे। उनके सोने के बाद परिजनों ने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया।
Trending Videos
विज्ञापन

सुबह करीब 5 बजे रामकुमार की पुत्री शांति ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो दरवाजा बाहर से बंद मिला। छत से पड़ोसी से कहकर शांति ने दरवाजा खुलवाया। बाहर आने पर रामकुमार का शव चारपाई पर पड़ा मिला।

धारदार हथियार से गर्दन काटकर राम कुमार की हत्या की गई थी। हत्या करने के बाद शव को चादर से ढक दिया गया था। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी त्रिगुण बिसेन और सीओ शैलेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन में जुट गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें