फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इन बक्सों में कैद है 'करोड़ों का कालाधन'

Thu, 18 Jan 2018 12:23 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
पुराने नाेट ले जाने के ल‌िए लाए गए नए बक्से
नाेटबंदी के 14 महीने बाद कानपुर में 96 कराेड़ 62 लाख रूपये का कालाधन बरामद क‌िया गया है। यह अभी तक की सबसे बड़ी बरामदगी है। क्राइम ब्रांच अाैर एनअाईए की टीमाें ने ताबड़ताेड़ छापेमारी के बाद इतीन बड़ी मात्रा में बैन करेंसी पकड़ी है। नाेटाें की ‌ग‌िनती करने में 18 घंटे से भी अध‌िक का समय लगा। इन पुराने नाेटाें काे नए चमचमाते हुए बक्साें में ले जाया गया। 

 
विज्ञापन

छापेमारी कानपुर के सीसामऊ इलाके में की गयी

2 of 4
नए बक्साें में ले जाए गए पुराने नाेट
इस मामले में हैदराबाद के कोटेश्वर राव, कानपुर के बिल्डर व कपड़ा कारोबारी आनंद खत्री और संतोष यादव, वाराणसी में रेल विभाग के इंजीनियर संजय राय को गिरफ्तार किया गया है। यह छापेमारी कानपुर के सीसामऊ इलाके में की गयी और स्वरूप नगर पाकेट के एक होटल से कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया। 


 
विज्ञापन

पुरानी करेंसी को नई करेंसी में बदल रहे हैं

3 of 4
पुल‌िस ने बक्साें में पुराने नाेट बंद कर क‌िए सील
एनआईए को जानकारी मिली थी कि यूपी में कानपुर समेत कई जिलों में मनीचेंजर गैंग सक्रिय हैं, जो औने-पौने दाम पर पुरानी करेंसी को नई करेंसी में बदल रहे हैं। टीम ने 80 फीट रोड स्थित गगन होटल पर छापा मारकर दो कमरों से सात लोगों को गिरफ्तार किया।


 
विज्ञापन

होटल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं

4 of 4
नाेटाें के ब‌िस्तर की फाेटाे खींचता अध‌िकारी
फिर टीम ने स्वरूप नगर और नजीराबाद इलाके के दो स्थानों पर छापेमारी की। यहां से एक अन्य व्यक्ति को पकड़ा। पुलिस ने होटल के रिकॉर्ड और सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लिए हैं। मेरठ में पिछले दिनों बिल्डर संजीव मित्तल के पास से पुलिस ने 25 करोड़ के पुराने नोट बरामद किए थे
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें