फर्रुखाबाद के सूबेदार सिंह को हैलट से लूटकर भागे बदमाशों, शातिर मोबाइल लुटेरों, महिला टप्पेबाजों की तीन पीढ़ियों को पकड़ने वाली पुलिस को चौबीस घंटे के अंदर ही लुटेरों और चोरों ने फिर चुनौती दे डाली। ताबड़तोड़ चोरियां और लूटों ने पुलिस को हिलाकर रख दिया। यह आलम तो तब रहा जब शनिवार को डीजीपी के आदेश पर पुलिस अफसर गश्त पर थे
सरेराह तमंचा लगाकर कारोबारी से एक लाख लूटे
सर्किट हाउस के पास शनिवार सुबह बाइक सवार बदमाशों ने चप्पल कारोबारी के सरेराह तमंचा अड़ाकर एक लाख रुपये लूट लिए। वह मजदूरों का हिसाब करने कारखाने जा रहे थे। कारोबारी ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना देने के बाद छावनी थाने में तहरीर दी।
जाजमऊ पोखरपुर निवासी शारिब जकी का चमनगंज प्रेम नगर में चप्पल कारखाना है। शारिब ने बताया कि शनिवार सुबह 11 बजे कारखाने के लिए बाइक से जा रहे थे। जाजमऊ चुंगी के पास से बाइक सवार दो युवक पीछा करने लगे। सर्किट हाउस के पास ओवरटेक करके रोक लिया।
इसी दौरान दूसरी बाइक से भी दो बदमाश आ गए। बदमाशों ने तमंचा अड़ाते हुए कहा कि जेब में जो कुछ भी है निकाल दो। इस पर व्यापारी ने जेब में रखे एक लाख निकालकर दे दिए। कंट्रोल रूम की सूचना पर छावनी पुलिस फोर्स पहुंची। व्यापारी ने बताया कि पीछे वाली जेब में रखे 50 हजार रुपये बच गए।
यह भी बताया कि चारों बदमाश हेेलमेट पहने हुए थे। छावनी इंस्पेक्टर रमेश कुमार का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
ककवन में व्यापारी को पीटकर लूटा
ककवन में व्यापारी को दुकान में घुसकर पीटा और रुपये लूट ले गए। पीड़ित ओम नारायण की रहीमपुर बिसधन में दुकान है। ओम नारायण का आरोप है कि इलाके में रहने वाले अरविंद ने मारपीट की आैर दो हजार रुपये, सोने की चेन लूट ली।
चौकी के सामने कार से बैग उड़ाया
चकेरी जाजमऊ चौकी के ठीक सामने चमड़ा कारोबारी की कार का शीशा तोड़कर शातिर बदमाश लाखों रुपयों से भरा बैग ले गए। ताड़ बगिया जाजमऊ निवासी चमड़ा कारोबारी मोहम्मद अहमद ने बताया कि शनिवार दोपहर उन्होंने केडीए चौराहे पर एचडीएफसी बैंक की जाजमऊ ब्रांच से 3.85 लाख रुपये निकाले थे।
बैग में पहले से ही पचास हजार रुपये थे। बैंक से निकाले गए रुपयों को बैग में रखकर वह कार में जाजमऊ स्थित अपनी फैक्ट्री जा रहे थे। इसी बीच मोबाइल पर आई कॉल की सूचना पर वह जाजमऊ चौकी के पास पहुंच गए। चौैकी के ठीक सामने कार खड़ी वह मोबाइल पर बातचीत करने वाले व्यक्ति का इंतजार कर रहे थे।
इसी बीच मौके पर बाइक से आए दो युवकों की मंशा को वह भांप नहीं पाए। उन्होंने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने ही पीछे से कार का शीशा तोड़कर 4.35 लाख रुपये से भरा बैग पार कर दिया।
बैंक मैनेजर की कार का शीशा तोड़ बैग उड़ाया
एचडीएफसी कल्याणपुर ब्रांच के मैनेजर विनीत दीक्षित की कार का शीशा तोड़कर बैग पार कर दिया गया। विनीत शनिवार को गोविंदनगर स्थित एचडीएफसी बैंक में किसी काम से आए थे।
उन्होंने बताया कि कार सी ब्लॉक में खड़ी करके बैंक चले गए। करीब आधा घंटे बाद लौटे तो कार का शीशा टूटा हुआ था और पीछे वाली सीट पर रखा बैग गायब था। बैग में डेढ़ हजार रुपये, जरूरी कागजात थे।
सपा नेता के घर चार लाख की चोरी
चकेरी में शनिवार को सपा नेता के घर से नगदी और जेवरात समेत चार लाख का माल चोरी हो गया। चोर बगल के निर्माणाधीन मकान से होते हुए छत के रास्ते घर में घुसे। चकेरी थाने से पहुंचे सिपाही फौरी जांच करने के बाद लौट गए। न्यू आजाद नगर निवासी अनुराग सिंह यादव मूल रूप से भगवंत नगर उन्नाव के रहने वाले हैं।
यहां पर पत्नी दिशा के साथ रहते हैं। अनुराग भगवंत नगर विधानसभा से सपा युवजन सभा प्रभारी हैं। उनकी पत्नी दिशा केपीएम हॉस्पिटल में लैब टेक्नीशियन हैं। शनिवार सुबह अनुराग किसी से गांव चले गए और दिशा अस्पताल चली गई। शाम को पत्नी घर तो उसे चोरी का पता चला। दिशा ने बताया कि चोर 3.50 लाख के जेवरात, 55 हजार नगद और अन्य कीमती सामान चुरा ले गए।
बैंक मैनेजर की कार का शीशा तोड़ बैग उड़ाया
एचडीएफसी कल्याणपुर ब्रांच के मैनेजर विनीत दीक्षित की कार का शीशा तोड़कर बैग पार कर दिया गया। विनीत शनिवार को गोविंदनगर स्थित एचडीएफसी बैंक में किसी काम से आए थे।
उन्होंने बताया कि कार सी ब्लॉक में खड़ी करके बैंक चले गए। करीब आधा घंटे बाद लौटे तो कार का शीशा टूटा हुआ था और पीछे वाली सीट पर रखा बैग गायब था। बैग में डेढ़ हजार रुपये, जरूरी कागजात थे।