फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेवफाई के शक में मारी गई निशा

Thu, 25 Feb 2016 01:41 AM IST
अमर उजाला, ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
निशा हत्याकांड की जांच कर रही पुलिस की मानें तो उसकी कई लड़कों से दोस्ती थी। कॉल डिटेल में भी यह बात सामने आई है। इसी वजह से प्रेमी अशोक उस पर श्ाक करने लगा आैर उसकी हत्या करने की ठान ली। 
विज्ञापन


हत्या से पहले भी उसकी किसी युवक से बातचीत हुई थी। इसको लेकर दोनों में झगड़ा भी हुआ था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। कॉल डिटेल के आधार पर पुलिस निशा के दोस्तों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। इनमें हैलट के कर्मचारी भी शामिल हैं।

त्रिवेणी नगर बड़ी बाजार बिल्हौर निवासी विद्या सागर की बेटी निशा शुक्ला (23) हैलट में नर्सिंग स्टूडेंट थी। उसके गांव के ही रहने वाले शातिर अपराधी अशोक शर्मा से प्रेम संबध थे। अशोक काकादेव लोहारन भट्ठा में किराए पर रहता था। निशा को भी अक्सर यहां बुला लेता था। 
विज्ञापन


शनिवार को भी आखिरी बार उसे अशोक के साथ कमरे पर जाते देखा गया था। इसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। काकादेव पुलिस और क्राइम ब्रांच मामले की जांच में जुटी है। कॉल डिटेल से सामने आया है कि हत्या से पहले निशा के पास एक युवक का फोन आया था। 

इसी बात पर दोनों के बीच झगड़ा हुआ और उसने निशा की हत्या कर दी। वहीं आरोपी अशोक की गिरफ्तारी को पुलिस की कई टीमें दूसरे जिलों में भी दबिश दे रही हैं। 

सिर पर वार करने के बाद रेती गर्दन
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक निशा के सिर पर किसी भारी वस्तु से ताबड़तोड़ वार किए गए। इसके बाद धारदार हथियार से गर्दन रेत दी गई। निशा की दोनों हथेलियों में भी चोट के निशान हैं। इससे यह भी लग रहा कि निशा ने संघर्ष किया होगा। रेप की पुष्टि के लिए दो स्लाइडें भी बनाकर जांच के लिए भेजी गई हैं। 

गोरखपुर में निशा के फोन की लोकेशन
हत्या के बाद से लगातार निशा के फोन की लोकेशन गोरखपुर में मिल रही है। परिजनों को हत्या की सूचना भी निशा के फोन से ही दी गई थी। हत्यारोपी को दबोचने के लिए पुलिस सर्विलांस की मदद ले रही है। लोकेशन के आधार पर पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। उसकी गिरफ्तारी के बाद ही पूरे हत्याकांड का खुलासा हो पाएगा।

अस्त-व्यस्त थे निशा के कपड़े
निशा के कपड़े देखकर लग रहा था कि वह तैयार होकर हॉस्टल से निकली थी। जींस, टी-शर्ट पहनने के साथ ही हॉफ जैकेट भी पहन रखी थी। कपड़ोें को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि वह कमरे पर ठहरी नहीं थी। निशा के कपड़े पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हालात में पाए गए थे।

नर्सिंग स्टूडेंट के पूरे परिवार की जमा होगी फोटो
हैलट नर्सिंग स्टूडेंट निशा शुक्ला की मौत के बाद कॉलेज प्रशासन ने सभी स्टूडेंटों को पूरे परिवार की ग्रुप फोटो जमा करने का निर्देश दिया है। प्रिंसिपल इंदिरा चतुर्वेदी ने कहा कि पूरे परिवार की फोटो होगी तो स्टूडेंटों को ले जाने आए लोगों की पहचान हो सकेगी। अभी स्टूडेंट रिश्तेदार बताकर हॉस्टल से निकल जाते हैं। 

शिवराजपुर में बतौर सफाईकर्मी तैनात थी निशा
निशा शुक्ला शिवराजपुर ब्लाक में सफाईकर्मी पद पर तैनात थी। अधिकारियों की आंखों में धूल झोंककर वह वेतन भी उठा रही थी। एडीओ पंचायत सुभाष वर्मा ने बताया कि वह लखनऊ में हैं, लेकिन सफाईकर्मी निशा की हत्या के बारे में जानकर हतप्रभ हैं, नर्सिंग छात्रा रहते हुए वह कैसे तैनात थी, यह बात गले नहीं उतर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें