यूपी के उन्नाव जिले में सराफ कारोबारी से 90 लाख का सोना लूटने का मामला सामने आया है। इस घटना में खाकी वर्दी पर लूट में शामिल होने का आरोप लग रहा है। जानें पूरा मामला...
विज्ञापन
2 of 4
उन्नार में सराफ से लूट
यह घटना रविवार की है। यहां कारोबार के सिलसिले में कानपुर से लखनऊ जा रहे सराफ आशीष गुप्ता की कार उन्नाव में हाइवे पर गैस टैंकर से टकरा गई। आशीष की मदद के बहाने जुटे लोगों में किसी ने उनकी कार में रखे बैग से तीन किलोग्राम सोना पार कर दिया। गायब सोने की कीमत 90 लाख रुपये है।
पुलिस नेआशीष को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाद में परिजन दही पुलिस चौकी पहुंचे। वहां पुलिस के कब्जे में रखे बैग से सोना गायब देख हंगामा किया। परिजनों ने चौकी के एक सिपाही और होमगार्ड पर चोरी का शक जताते हुए तहरीर दी है। फिलहाल आशीष सर्वोदय नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टरों ने उनकी हालत खतरे से बाहर बताई है।
विज्ञापन
3 of 4
उन्नार में सराफ से सोने की लूट
विष्णुपुरी, नवाबगंज निवासी आशीष गुप्ता (32) सराफ हैं। उनकी नयागंज में कनक ज्वैलर्स के नाम से दुकान है। आशीष रविवार सुबह बैग में सोने के एक-एक किलो की तीन ब्रेड (ईंट) लेकर गहने बनवाने के लिए कार से लखनऊ के चौक सराफा बाजार जा रहे थे। लखनऊ-कानपुर हाईवे पर उन्नाव कोतवाली की दही पुलिस चौकी के निकट गलत दिशा से आ रहे गैस टैंकर ने आशीष की कार में टक्कर मार दी। इससे आशीष घायल हो गए। कार भी क्षतिग्रस्त हो गई। चालक मौके पर टैंकर छोड़कर भाग निकला।
आशीष की मदद के लिए लोग जुट गए। किसी ने कार में रखे बैग से सोना पार कर दिया। हादसे की सूचना पाकर चौकी में तैनात सिपाही अरुनव और होमगार्ड दिलीप कुमार वहां पहुंचे। दोनों ने आशीष को अस्पताल पहुंचाया। आशीष के मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी। आशीष की मां शशी गुप्ता पहले अस्पताल और फिर पुलिस चौकी पहुंची।
पुलिस ने उन्हें आशीष का बैग दिया। बैग में सोने के कागजात तो रखे थे, लेकिन सोना नहीं था। परिजनों ने भी सोने से संबंधित कुछ कागजात दिए। एसपी हरीश कुमार, कोतवाल अरुण द्विवेदी ने छानबीन की। सिपाही व होमगार्ड के मुताबिक उन्हें बैग में सोना नहीं मिला था। कुछ कागजात, एक मोबाइल फोन बैग में था। एएसपी अनूप कुमार के मुताबिक जिस बैग में सोना रखा था, उसकी दोनों चेन खराब मिली हैं। जांच की जा रही है। सोने से संबंधित कागजात देखे जा रहे हैं।