आरोपी के घर की जांच करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से लुटेरे की फोटो मिलने के बाद स्थानीय पुलिस ने सोशल मीडिया व जनता से उसके बारे में सूचनाएं मांगी थीं। इन सूचनाओं से ही पुलिस को लुटेरे की पहचान में सफलता मिली। इसके बाद सुबह हजरतगंज सीओ अभय कुमार मिश्रा के साथ इंस्पेक्टर आनंद शाही, ठाकुरगंज इंस्पेक्टर अंजनी पांडेय, पारा इंस्पेक्टर अखिलेश पांडेय, महानगर इंस्पेक्टर विकास पांडेय, सरोजनीनगर इंस्पेक्टर रामसूरत सोनकर, गुडंबा इंस्पेक्टर धर्मेश कुमार शाही ने लुटेरे की घर की घेराबंदी कर ली। लेकिन लुटेरा इससे पहले घर से भाग निकला।