फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाज की तरह झपटे लुटेरे, नौ लाख लूटे

Fri, 08 May 2015 01:54 AM IST
अमर उजाला कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सिविल लाइंस में गुरुवार दोपहर बाज की तरह झपटे बाइक सवार बदमाशों ने एक एक्सपोर्ट कंपनी के कैशियर से नौ लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया। कैशियर कार का दरवाजा खोलकर जैसे ही नोटों भरा बैग लेकर उतरा, पीछे से फर्राटे से आए लुटेरे हाथ से बैग छीन ले गए। कैशियर हक्का-बक्का रह गया कि हुआ क्या। बाद में सीओ कोतवाली जितेंद्र श्रीवास्तव, सीओ कर्नलगंज विवेक त्रिपाठी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। सीओ कोतवाली का कहना है कि कैशियर की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ लूट की एफआईआर दर्ज की गई है। लुटेरों की तलाश के साथ कैशियर से भी पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

काकादेव निवासी विनोद यादव फजलगंज की एसके एक्सपोर्ट कंपनी में कैशियर हैं। कंपनी सिविल लाइंस में रहने वाले सिद्धार्थ कपूर की है। विनोद ने बताया कि शुक्रवार को कंपनी केकर्मचारियों की पगार बंटनी है। वह और सहकर्मी पुनीत आईसीआईसीआई और केनरा बैंक की सिविल लाइंस शाखा से पैसा निकालने गए थे। बकौल विनोद वह कार और पुनीत बाइक से गया था। कार चंद्र कुमार चला रहा था। विनोद ने बताया कि उन्होंने आईसीआईसीआई बैंक से साढ़े तीन लाख रुपये निकाले। इसके बाद मालिक सिद्धार्थ कपूर के घर गए। उनसे साढ़े पांच लाख रुपये लिए। पूरे नौ लाख रुपये काले रंग के लेदर बैग में रखकर वहां से केनरा बैंक सिविल लाइंस पुनीत से 15 लाख रुपये कलेक्ट करने पहुंच गए। उन्होंने पुनीत को मोबाइल कर बैंक के बाहर पैसा लेकर बुलाया। पुनीत ने कुछ वक्त लगने की बात कही तो वह कार में बैठे रहे। जैसे ही पुनीत पैसों से भरा बैग लेकर बैंक से बाहर निकला। वह अपना बैग लेकर उसकी तरफ बढ़े। इसी दौरान ग्रीन पार्क की तरफ से आए बाइक सवार दो बदमाश झपट्टा मारकर उनके हाथ से बैग लूट कर भाग निकले। छीनाझपटी में बैग की बद्धी उनके हाथ में रह गई। बैग लुटने के बाद पुनीत अपना 15 लाख रुपये से भरा बैग लेकर बैंक के भीतर भाग गया। विनोद के मुताबिक उन्होंने ड्राइवर के साथ कार से लुटेरों का पीछा किया पर वे हाथ नहीं लगे। जेल की तरफ से भाग निकले। इसके बाद उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम और कंपनी के मैनेजर श्रीनिवासन को घटना की जानकारी दी। पुलिस अफसरों ने बैंक में लगे पांच सीसीटीवी फुटेज देखे। पुलिस का दावा है कि कुछ क्लू मिले हैं, जिनके आधार पर तफ्तीश की जा रही है।

पुनीत से बात करने वाले कौन!
कानपुर। बैंक के सीसीटीवी फुटेज में दो युवक पुनीत से बात करते दिखे हैं। यह युवक कौन थे, इस बारे में पुनीत पुलिस को नहीं बता सका है। हॉलांकि मैनेजर श्रीवासन का कहना है कि पुनीत से बातचीत करने वालों में एक फैक्ट्री का कर्मचारी है पर दूसरे को वह नहीं जानते हैं। पुलिस इस बिन्दु पर भी जांच कर रही है कि पुनीत ने वारदात के जानकारी बैंक के भीतर लोगों को क्यों नहीं दी। इस तरह केकई सवाल है, जिनके बारे में पुलिस तफ्तीश कर रही है। पुलिस विनोद और पुनीत के साथ ड्राइवर चंद्र कुमार से भी पूछताछ करेगी।
विज्ञापन


दुकानदार बोला, नहीं लुटा बैग
केनरा बैंक के बाहर पान की दुकान लगाने वाले छोटू से पुलिस ने पूछताछ की। उसने बताया कि कार के पास दो युवक बाइक से खड़े थे, हेलमेट नहीं लगाए थे। कुछ देर बाद बाइक स्टार्ट कर दोनों युवक चले गए, बैग नहीं लूटा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें