फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: घर के बाहर खेल रही मासूम से पड़ोसी ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार

Sat, 08 Aug 2020 10:49 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : गूगल
विज्ञापन
हरदोई जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक मोहल्ले में घर के बाहर खेल रही मासूम बच्ची के साथ पड़ोसी ने दुष्कर्म किया। काफी देर तक बच्ची के न मिलने पर परिजनों ने तलाश की तो घटना का पता चला। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपी फरार है। 
विज्ञापन


सीतापुर के तंबौर थाना क्षेत्र का एक परिवार शहर के एक मोहल्ले में रहता है। शुक्रवार शाम परिवार की मासूम बच्ची (4) घर के बाहर खेल रही थी। कालोनी में ही रहने वाले सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम रौरा निवासी अखिलेश पांडेय बच्ची को उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया।

बच्ची जब काफी देर तक नहीं मिली तो परिजनों ने उसकी तलाश की। इसी दौरान कुछ लोगों ने बताया कि बच्ची को अखिलेश अपने साथ ले गया था। कुछ देर बाद बच्ची झाड़ियों में ही बेसुध पड़ी मिली। परिजनों के पूछने पर उसने घटना के बारे में बताया।
विज्ञापन

परिजनों ने शुक्रवार देर रात पुलिस को घटना की जानकारी दी। एसपी अमित कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी अनिल सिंह यादव, सीओ विजय कुमार राना घटना स्थल पर पहुंचे और जानकारी की। शहर कोतवाल जगदीश यादव ने बताया कि बच्ची के पिता की तहरीर पर पाक्सो एक्ट और दुष्कर्म की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। बच्ची का मेडिकल कराया गया है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें