यूपी के कानपुर शहर में बुधवार को एनसीसी कैडेट की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची।
यह घटना नौबस्ता थानाक्षेत्र के गंगापुर कॉलोनी की है। परिजनों ने बताया कि घर के काम को लेकर बहन से छात्रा की कहासुनी हो गयी थी। जिसके बाद ही छात्रा ने आत्मघाती कदम उठाया है।
मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही पुलिस मामले के अन्य पहलुओं को भी खंगालने में जुटी है।