फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किशोरी से दुष्कर्म के बाद अश्लील वीडियो बनाया, करता रहा ब्लैकमेल

Wed, 06 Feb 2019 12:13 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
Rape Victim - फोटो : Amar Ujala Graphics
विज्ञापन

एक युवक ने किशोरी से दुष्कर्म किया और अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता के पिता की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन


वरिष्ठ उपनिरीक्षक शहर कोतवाली अशोक राठौर ने बताया कि लक्खीबाग चौकी में सोमवार शाम एक व्यक्ति ने शिकायत की थी। आरोप है कि समीर उर्फ फैजल नाम का एक युवक उनकी दुकान पर आता था। इस दौरान उसने उनकी 17 साल की बेटी को अपने जाल में फंसा लिया। एक दिन वह उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गया और उससे दुष्कर्म किया।

इस दौरान उसने एक अश्लील वीडियो भी उनकी बेटी का बना लिया। काफी दिनों से युवक उसे ब्लैकमेल कर रहा था। पीड़िता ने तंग आकर पिता को पूरी बात बता दी। वरिष्ठ उपनिरीक्षक अशोक राठौर ने बताया कि फैजल के खिलाफ दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग, जान से मारने की धमकी देने आदि आरोपों में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मंगलवार शाम को उसे लक्खीबाग क्षेत्र से ही गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें