यूपी के फतेहपुर जिले में रविवार देर रात निर्मम हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां घर पर सोते समय किसान की कुल्हाड़ी मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
यह मामला सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के बंग्लापुर इजूरा खुर्द गांव का है। यहां दो नकाबपोश बदमाश घर में घुसे और सोते समय किसान को मौत को घाट उतार दिया। बगल में सो रही नातिन जाग गई तो बदमाशों ने उसे धमकाया और वारदात के बाद भाग निकले।