फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कानपुर: छात्र की गला घोंटकर हत्या, पहचान छुपाने के लिए जलाया शव

Sat, 24 Apr 2021 10:33 AM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

इलाके में रहने वाला मोज्ज्म (14) शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। बड़े भाई हरम ने पुलिस को बताया कि रात भर खोजबीन के बाद भी जब मोज्ज्म का पता नहीं लगा तो वाट्सऐप पर उसकी गुमशुदगी की सूचना वायरल की थी।
विज्ञापन
छात्र की हत्या का मामला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बाबूपुरवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार रात घर से लापता कक्षा 9 के छात्र की रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। हत्यारों ने उसकी पहचान छिपाने के लिए शव को जलाने का प्रयास किया। सूचना पर पहुंची पुलिस, फोरेंसिक व डॉग स्क्वाड ने साक्ष्य जुटा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


इलाके में रहने वाला मोज्ज्म (14) शुक्रवार शाम करीब 7 बजे घर से निकला था। इसके बाद घर नहीं लौटा। बड़े भाई हरम ने पुलिस को बताया कि रात भर खोजबीन के बाद भी जब मोज्ज्म का पता नहीं लगा तो वाट्सऐप पर उसकी गुमशुदगी की सूचना वायरल की थी।

इसे देख कर शनिवार सुबह किसी ने फोन कर उसका शव बेगम पुरवा लोको शेड रेलवे ट्रैक के पास अधजली हालत में पड़ा होने की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को शव औंधे मुंह पड़ा मिला। आग से कपड़े जल चुके थे।
विज्ञापन


फोरेंसिक को छात्र के गले में नायलॉन की एक रस्सी भी मिली है, जो आग की वजह से पिघल कर उसके गले में ही चिपक गई थी। पिता मुकर्रम ने पुलिस को बताया कि बेटे का सप्ताह भर पहले किसी से विवाद हुआ था। पुलिस के अनुसार हत्यारों का पता किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें