फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरती शर्मा हत्याकांड : बाइक से था हत्यारा, महिला को रोककर बात की फिर मारी गोलियां

Wed, 19 May 2021 03:03 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

पुलिस को शक है कि उसी युवक ने आरती के स्कूटी स्टार्ट करते ही पीठ पर गोली मारी होगी। अभी तक की तफ्तीश के मुताबिक हत्यारा महिला का करीबी ही था। वह आरती को अच्छे से जानता था।
विज्ञापन
आरती शर्मा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कानपुर के बिधनू में आरती शर्मा की हत्या के मामले में पुलिस को एक अहम सुराग मिला है। एक राहगीर ने घटनास्थल पर एक युवक को महिला से बातचीत करते देखा था। दूसरा शख्स कुछ दूर पर हेलमेट पहने खड़ा था। कुछ देर बाद जब चश्मदीद लौटा तो देखा कि महिला सड़क किनारे पड़ी हुई थी, स्कूटी स्टार्ट पड़ी थी।
विज्ञापन


पुलिस को शक है कि उसी युवक ने आरती के स्कूटी स्टार्ट करते ही पीठ पर गोली मारी होगी। अभी तक की तफ्तीश के मुताबिक हत्यारा महिला का करीबी ही था। वह आरती को अच्छे से जानता था। जिसने पहले उसको रोक कर बात की और फिर मौत के घाट उतार दिया।

पुलिस घरेलू विवाद में वारदात को अंजाम दिए जाने के अलावा रंजिश समेत कई अन्य बिंदुओं पर भी जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक जिस जगह पर वारदात को अंजाम दिया गया है वो एरिया सुनसान रहता है। आशंका है कि हत्यारे को पता था कि आरती इस मार्ग से तय समय पर गुजरने वाली है। मौका पाकर उसने आरती की हत्या कर दी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक जिस राहगीर ने महिला के साथ युवक को देखा था उसने यह भी बताया है कि हत्यारे के साथ एक और शख्स भी था जो कुछ दूरी पर खड़ा था। दोनों हेलमेट लगाए हुए थे। हालांकि इन सभी तथ्यों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं है।
Trending Videos
विज्ञापन

पिस्टल से मारी गोलियां
आरती के शरीर में दो से तीन गोलियां मारी गईं हैं। सूत्रों के मुताबिक दो पीठ और एक सिर में गोली मारी गई। ये पता चला है कि गोलियां पिस्टल से दागी गईं। हालांकि बुधवार को जब पोस्टमार्टम होगा तब इसकी पुष्टि हो सकेगी।

शक करने से हालात बिगड़े
पुलिस को मिली जानकारी के मुताबिक आरती का पति शक्की है। पति पत्नी के बीच विवाद की सबसे बड़ी वजह यही थी। पति से अलग होने के बाद कई वर्षों तक आरती ग्वालियर में अपने मायके में रही। दो साल पहले कानपुर आकर नौबस्ता में रहना शुरू किया और वहां खुद का व्यापार खड़ा किया। आरती के दो बच्चे बेटी संस्कृति और एक बेटा है। दोनों बच्चे फिलहाल ननिहाल ग्वालियर में रह रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें