फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में हलवाई की मौत, सीसीटीवी फुटेज में कुछ लोग छीनाझपटी करते दिखे

Mon, 12 Nov 2018 12:05 PM IST
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

सार

- परिजनों ने हत्या की आशंका जताई
विज्ञापन
जिला अस्पताल गेट पर परिजनों व रिश्तेदारों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के हमीरपुर जिले में झलोखर बसस्टैंड के पास हलवाई का शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए कुरारा थाने में तहरीर दी है। घटनास्थल पर लगा सीसीटीवी कैमरा का फुटेज देखने पर कई युवक उससे छीनाझपटी करते दिखे। मगर उनकी तस्वीर स्पष्ट नहीं दिखी।     
विज्ञापन


कुरारा थानाक्षेत्र के झलोखर निवासी कारेलाल प्रजापति ने बताया उसका पुत्र अरविंद (35) हलवाई का काम करता था। पिछले शनिवार को अरविंद काम करने ललपुरा थानाक्षेत्र के कुम्हऊपुर गांव गया था। रविवार सुबह छह बजे अरविंद का शव झलोखर गांव के बस स्टैंड के पास लोगों ने पड़ा देखा। मौके पर पहुंचने पर उसने पुलिस को सूचना दी। 

कारेलाल ने आशंका जताई है कि उसके पुत्र को किसी ने कुछ खिलाकर मार डाला है। पीड़ित ने हत्या की आशंका जताते हुए थाने में तहरीर दी है। उन्होंने बताया घटनास्थल के पास सीसीटीवी कैमरा लगा है। जिसके फुटेज देखने पर कुछ युवक उसके पुत्र के साथ छीनाझपटी करते दिखे हैं। मगर छीनाझपटी करने वालों की तस्वीर स्पष्ट नहीं आ रही है। एसओ केके पांडेय ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें