फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम विवाह के आठ माह बाद ही हत्या

Tue, 19 Jan 2016 01:53 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शादी के आठ महीने बाद ही विवाहिता ससुराल में मरी पड़ी मिली। बाहर से ताला लगा था और पति व देवर गायब थे। मायकेवालों की शिकायत पर दहेज हत्या का केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन


दादानगर लेबर कालोनी में सोमवार को रात नौ बजे के करीब नवविवाहिता पूजा (23) का शव बेड पर पड़ा मिला। नाक और मुंह से खून बह रहा था, गले पर उंगलियों के निशान थे। आठ महीने पहले ही उसकी अजीत से शादी हुई थी। ससुर रामलखन और सास प्रेमावती जब गांव से लौटे तो घर पर ताला पड़ा था।

ताला तोड़ा गया तो यह खुलासा हुआ। रामलखन के मुताबिक बीती 31 मई को दोनों ने प्रेम विवाह किया था। मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) अजीत छह माह से बेरोजगार था। चकेरी निवासी पूजा के पिता कमलसेन का कहना है कि पति-पत्नी में अक्सर मारपीट होती थी। सास, ससुर और देवर समीर अजीत का ही साथ देते थे। तीन दिन पहले मारपीट का मामला थाने पहुंचा तो इलाकाई पार्षद ने बीचबचाव कर दोनों पक्षों को शांत किया।
विज्ञापन


पूजा की बड़ी बहन मोनिका का कहना है कि पूजा नौकरी करना चाहती थी, लेकिन अजीत को इस पर एतराज था। ससुराल वाले दहेज का भी दबाव बना रहे थे। इन सब बातों को लेकर अक्सर झगड़ा होता था। इंस्पेक्टर एपी श्रीवास्तव ने बताया कि पूजा के गले पर  निशान मिले हैं, कपड़े भी फटे है, लग रहा है कि मारपीट भी हुई।

 वारदात के बाद से पति अजीत और देवर समीर फरार हैं। दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की जा रही है। गोविंदनगर पुलिस, फोरेंसिक एक्सपर्ट और एसीएम मौके पर पहुंचे। सास-ससुर को हिरासत में लेकर पूछतांछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें