फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ी

Tue, 20 Sep 2016 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बुलंदशहर
विज्ञापन
बुलंदशहर गैंगरेप - फोटो : ब्यूरो
विज्ञापन
हाईवे पर मां-बेटी से गैंगरेप के मामले में जेल में बंद सभी छह आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ा दी है। सभी आरोपी अब चार अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में जेल में रहेेंगे। चार अक्टूबर को अगली सुनवाई होगी। न्यायाधीश ने सीबीआई टीम की एप्लीकेशन पर वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोपियों को सुना।
विज्ञापन


बता दें कि 29 जुलाई की रात नोएडा से शाहजहांपुर जा रहे परिवार की मां-बेटी के साथ कोतवाली देहात क्षेत्र के दोस्तपुर गांव के निकट हाईवे किनारे बदमाशों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया था। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने तत्कालीन एसएसपी से लेकर थानेदार तक सभी को सस्पेंड कर दिया था।

 इसके बाद पुलिस ने एक अगस्त को हापुड़ निवासी शाबेज, सुतारी निवासी रईस, रबूपुरा निवासी जबर सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद नौ अगस्त को पुलिस ने कन्नौज निवासी सलीम, जुबेर उर्फ परवेज और साजिद को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। इसके बाद हाईकोर्ट के निर्देश पर राज्य सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी थी।
विज्ञापन


19 अगस्त से सीबीआई टीम ने जांच शुरू करते हुए नौ अगस्त को जेल भेजे तीन आरोपियों से रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। तब से सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत लगातार बढ़ रही है।

सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को सीबीआई टीम ने अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक कोर्ट संख्या द्वितीय(पॉक्सो एक्ट) ध्रुव कुमार तिवारी के न्यायालय में प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें न्यायिक हिरासत बढ़ाए जाने की मांग की।

न्यायाधीश ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए आरोपियों को सुना। जिसके बाद न्यायाधीश ने सभी आरोपियों की न्यायिक हिरासत बढ़ाते हुए अगली सुनवाई के लिए चार अक्टूबर की तारीख नियत की है।
विज्ञापन


नहीं पकड़ा गया फाती
वारदात के डेढ़ माह बाद भी फरार चल रहा सातवां आरोपी फाती पुलिस व सीबीआई की गिरफ्त से बाहर है। आज तक पुलिस और सीबीआई उसका सुराग नहीं लगा पाई हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें