फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कन्नौज: घर में घुसकर तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Mon, 04 Jan 2021 09:24 PM IST
शिखा पांडेय क्राइम डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कन्नौज जिले में चपुन्ना इलाके के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर अनुसूचित जाति की महिला के साथ तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन

 
इलाके के एक गांव में रहने वाली महिला ने बताया कि जरियापुर निवासी संदीप पुत्र रामबाबू रविवार रात 11 बजे घर में घुस आया। जातिसूचक गालियां देते हुए तमंचे के बल पर दुष्कर्म किया। महिला ने मामले की जानकारी पति को दी।

सोमवार सुबह महिला पति के साथ थाने पहुंची। पुलिस को मामले की जानकारी दी। दोपहर को सीओ शिव कुमार थापा ने गांव पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। महिला से वारदात के संबंध में जानकारी ली।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण के लिए भेज दिया गया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक विजय बहादुर वर्मा ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच सीओ छिबरामऊ कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें